आप यहां हैं : होम » फिल्मी है »
पुरुष की भूमिका निभाना चाहती हैं विन्सलेट
 
email
email
पुरुष की भूमिका निभाना चाहती हैं विन्सलेट
लंदन: 'टाइटैनिक' से घर-घर में लोकप्रिय हुई अभिनेत्री केट विन्सलेट भविष्य में कभी एक पुरुष की भूमिका निभाना चाहती हैं। वह मानती हैं कि इस तरह की भूमिका करना चुनौतीपूर्ण होगा।

वेबसाइट 'फीमेलफर्स्ट.को.यूके' के मुताबिक हाल ही में टीवी लघु-शृंखला 'मिल्ड्रेड पियर्स' के लिए गोल्डन ग्लोब पुरस्कार जीतने वाली 36-वर्षीय विन्सलेट ने कहा, "मैं एक दिन एक पुरुष की भूमिका निभाना चाहती हूं। मैं ऐसा जरूर करना चाहती हूं। मैं नहीं जानती कि यह किस तरह का पुरुष होगा और न ही मुझे यह पता है कि ऐसा कब होगा, लेकिन मैं सचमुच ऐसी भूमिका करना चाहती हूं, क्योंकि मुझे लगता है कि यह चुनौतीपूर्ण होगा।"

लगातार अपडेट हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, या ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement

'ए' के बाद क्या आता है?

टीचर (चिंटूसे)- बोल चिंटू "ए" के बाद क्या आता है ? चिंटू - मैडम "ए" के बाद आता है, क्या बोलती तू |