राजनीति-2 में कैटरीना ही बन सकती हैं ‘इंदु’
राजनीति में कैटरीना ने इंदु का किरदार निभाया था जिसे अपनी पति की मौत के बाद राजनीति की दलदल में प्रवेश करना पड़ता है। फिल्म के अंत में इंदु को गर्भवती दिखाया गया था।
कैटरीना ने कहा, ‘‘मैंने प्रकाश जी से फिल्म के दूसरे भाग के बारे में सुना। यह बहुत अच्छा विचार है।’’ राजनीति के पहले भाग में अजय देवगन, मनोज वाजपेयी, अजरुन रामपाल और सारा थॉंपसन के किरदारों की मौत हो गयी थी। हालांकि नाना पाटेकर, रणबीर कपूर और कैटरीना के किरदार जीवित बचे थे। खबर है कि रणबीर कपूर ने अपने व्यस्त कार्यक्रम के चलते प्रकाश को ना कह दिया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni