केली ब्रुक का पलटवार, केटी प्राइस का आचरण 'महिला जैसा' नहीं...
दरअसल, केटी प्राइस ने हाल ही में केली ब्रुक के बारे में एक आपत्तिजनक टिप्पणी की थी, जिसमें उन्होंने केटी को 'एक ऐसी गाय जैसी दिखने वाली बताया था, जिसने अभी तक किसी बछड़े को जन्म नहीं दिया...'
वेबसाइट मिरर.को.यूके के मुताबिक केली ब्रुक ने कहा, "उन्होंने जो कहा, वह सुनकर मुझे काफी निराशा हुई... जहां तक मेरी बात है, किसी महिला द्वारा किसी अन्य महिला के बारे में यह बात सार्वजनिक रूप से कहना भद्रता नहीं है।"
वैसे अपने पूर्व पुरुष मित्र डैनी सिप्रियानी के साथ समय बिता रहीं केली ब्रुक इस बात को ज्यादा महत्व नहीं दे रही हैं, और उनके मुताबिक वह इस टिप्पणी से नाराज़ नहीं हैं, बस, निराश हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni