आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

खेल रत्न के लिए योगेश्वर और विजय कुमार के नाम की सिफारिश

 
email
email
खेल रत्न के लिए योगेश्वर और विजय कुमार के नाम की सिफारिश
नई दिल्ली: लंदन ओलिंपिक में पदक जीतने वाले निशानेबाज विजय कुमार और पहलवान योगेश्वर दत्त के नाम की संयुक्त सिफारिश देश के सर्वोच्च खेल सम्मान राजीव गांधी खेल रत्न के लिए की गई है।

लंदन ओलिंपिक में 25 मीटर रैपिड फायर स्पर्धा का रजत पदक जीतने वाले पिस्टल निशानेबाज विजय और कुश्ती में 60 किग्रा फ्रीस्टाइल वर्ग का कांस्य पदक जीतने वाले योगेश्वर के नाम का चयन एथेंस ओलिंपिक के रजत पदक विजेता निशानेबाज राज्यवर्धन सिंह राठौड़ की अगुआई वाली अर्जुन पुरस्कार और खेल रत्न समिति ने किया।

कैंसर के बाद वापसी की तैयारियों में जुटे क्रिकेटर युवराज सिंह उन 25 खिलाड़ियों में शामिल हैं जिन्हें अर्जुन पुरस्कार के लिए नामित किया गया है।

खेल मंत्रालय के अगले कुछ दिनों में अंतिम सूची की घोषणा करने की उम्मीद है।

आम तौर पर मंत्रालय समिति द्वारा सिफारिश किए गए नामों की सूची को स्वीकार कर लेता है।

विश्वस्त सूत्रों के मुताबिक हॉकी मिडफील्डर सरदार सिंह, पहलवान गीता फोगाट और नरसिंह यादव, निशानेबाज अनु राज सिंह और ओंकार सिंह, बैडमिंटन खिलाड़ी पी कश्यप और अश्विनी पोनप्पा, तीरंदाज दीपिका कुमारी और बोम्बायला देवी अर्जुन पुरस्कार विजेता खिलाड़ियों में शामिल हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement