ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ टेस्ट शृंखला में 300 रन बनाकर भारत के सर्वश्रेष्ठ बल्लेबाज रहे कोहली, दूसरे स्थान पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के एकदिवसीय कप्तान एबी डिविलियर्स से 45 रेटिंग अंक पीछे हैं। शीर्ष पर मौजूद दक्षिण अफ्रीका के हाशिम अमला अपने कप्तान से 26 रेटिंग अंक आगे हैं। अमला और डिविलियर्स न्यूजीलैंड के खिलाफ 25 फरवरी से तीन मार्च तक होने वाली तीन मैचों की एकदिवसीय सीरीज में दक्षिण अफ्रीकी टीम का हिस्सा होंगे।
भारत, ऑस्ट्रेलिया और श्रीलंका के बीच रविवार से शुरू होने वाली त्रिकोणीय शृंखला में शीर्ष 10 में जगह बनाने वाले जिन खिलाड़ियों को खेलने का मौका मिलेगा, उनमें कुमार संगकारा (सातवें), माइक हसी (आठवें) और माइकल क्लार्क (नौवें) शामिल हैं। आगामी शृंखलाओं में इन बल्लेबाजों के प्रदर्शन के आधार पर बल्लेबाजी रैंकिंग में बदलाव हो सकता है। गेंदबाजी रैंकिंग में श्रीलंका के लसिथ मलिंगा 10वें स्थान के साथ त्रिकोणीय शृंखला में हिस्सा लेने वाले शीर्ष गेंदबाज हैं। भारत के रविंद्र जडेजा (13) और ऑस्ट्रेलिया के ब्रेट ली (15) अपनी अपनी टीमों के शीर्ष गेंदबाज हैं।
Neha Dixit reaches Switzerland