विस्फोटों से थर्राया लाहौर बाजार, 20 से ज्यादा घायल
घायलों में कई खोमचे वाले थे। प्रत्यक्षदर्शियों और पुलिस अधिकारियों के मुताबिक एक विस्फोटक ठेला में लगाया गया था, जबकि दूसरा ट्रक में रखे आम के बक्से में छिपाया गया था। अधिकारियों ने कहा कि घायलों को मायो अस्पताल ले जाया गया, जहां पांच की हालत गंभीर बनी हुई है।
पांच मिनट के अंतराल पर हुए बम विस्फोट के बाद लोग दहशत में बाजार छोड़कर भाग खड़े हुए। सरकारी बचाव 1122 सेवा और अन्य नागरिक एजेंसियां घटनास्थल पर पहुंच गईं और बचाव कार्य में हिस्सा ले रही हैं।
मुहम्मद सादिक ने मायो अस्पताल में संवाददाताओं से कहा, मोटरसाइकिल से मैं फल बाजार से गुजर रहा था, तभी विस्फोट हुआ और मैं जमीन पर गिर गया। मुझे अस्पताल में होश आया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
