आप यहां हैं : होम » ज़रा हटके »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

लालू प्रसाद ने मीरा कुमार को दिलाया गुस्सा

 
email
email
लालू प्रसाद ने मीरा कुमार को दिलाया गुस्सा
नई दिल्ली: राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के अध्यक्ष लालू प्रसाद ने मंगलवार को सदन की कार्यवाही में हस्तक्षेप कर और अपनी बारी आने से पहले बोलकर लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार को गुस्सा दिला दिया।

लोकसभा अध्यक्ष ने कहा, कृपया किसी सदस्य को दरकिनार कर राजनीति न करें। मेरे लिए सभी सदस्य सम्माननीय हैं।

लोकसभा अध्यक्ष के यह कहने पर कि खड़े न रहें और अपनी बारी आने पर ही बोलें, राजद प्रमुख तिलमिला उठे।

बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री पहले तो जोर-जोर से बोलते रहे, फिर जल्द ही उन्हें अपनी गलती का एहसास हुआ और वह लोकसभा अध्यक्ष के आग्रह पर बैठ गए।

मीरा कुमार ने कहा, मैं एक सदस्य से यह कहना जरूरी समझती हूं कि वह सदन की कार्यवाही चलने दें। इस मुद्दे पर यदि वह राजनीति करते हैं तो मुझे दुख होगा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement