आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

शहीद हेमराज के परिवार का अनशन खत्म

 
email
email
शहीद हेमराज के परिवार का अनशन खत्म
मथुरा: भारत−पाकिस्तान सीमा पर युद्धविराम उल्लंघन की घटना में बेरहमी से मारे गए दो भारतीय जवानों में से एक लांस नायक हेमराज के परिवार और गांव के लोगों ने भूख हड़ताल खत्म कर दी है। जम्मू के मेंढर सेक्टर में लांसनायक हेमराज की सिर कटी लाश मिली थी।

मथुरा के शेरनगर गांव के रहनेवाले हेमराज के परिवार और गांववालों ने मांग की कि हेमराज का सिर वापस लाया जाए। इन लोगों ने केंद्र और राज्य सरकार पर उपेक्षा का भी आरोप लगाया। सरकार के रवैये से वे इतने नाराज़ हैं कि वे सरकार को जगाने के लिए अनशन पर बैठ गए।

दूसरे शहीद लांसनायक सुधाकर सिंह मध्य प्रदेश के सीधी से ताल्लुक रखते थे। जहां शहीद सुधाकर के अंतिम संस्कार के दौरान मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान खुद मौजूद थे, वहीं शहीद हेमराज के अंतिम संस्कार के वक्त उत्तर प्रदेश का एक भी मंत्री या विधायक तक नहीं पहुंचा।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement