आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

चीन में भूस्खलन, 42 की मौत

 
email
email
बीजिंग: चीन के युन्नान प्रांत स्थित एक गांव में शुक्रवार को हुए भूस्खलन में कम से कम 42 लोगों की मौत हो गई।

समाचार एजेंसी सिन्हुआ के मुताबिक अधिकारियों ने बताया कि भूस्खलन पहाड़ी इलाके में स्थित गाओपो गांव में सुबह 8.20 बजे हुआ।

अधिकारी के मुताबिक इस गांव में 67 घर और 16 परिवार हैं। इस भूस्खलन में गांव के सभी मकान नष्ट हो गए और कई लोग अभी भी लापता हैं, और उनके मलबे में फंसे होने की आशंका है।

शुरुआत में लगभग 40 लोगों के मलबे में दबे होने की आशंका जताई जा रही थी ।

लोगों के राहत कार्य के लिए 1,000 से ज्यादा बचावकर्मी घटनास्थल पर पहुंच गए हैं।

टेंट, गद्दे, खाने-पीने जैसे राहत के सामान पीड़ितों को दिए गए हैं।

मौसम विभाग के मुताबिक इस इलाके का तापमान 2 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है और आने वाले दिनों में ठंड में कमी आने की सम्भावना है।

यह घटनास्थल यिलियांग के नजदीक है, जहां पिछले अक्टूबर महीने में एक भूस्खलन में प्राथमिक स्कूल के 18 छात्रों की मौत हो गई थी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement