आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

दामाद को बचाने के लिए क्रूरता पर उतर आई है कांग्रेस : केजरीवाल

 
email
email
दामाद को बचाने के लिए क्रूरता पर उतर आई है कांग्रेस : केजरीवाल

PLAYClick to Expand & Play

नई दिल्ली: हरियाणा के मुख्यमंत्री भूपिंदर सिंह हुड्डा के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे इंडिया अगेंस्ट के कार्यकर्ताओं पर पुलिस लाठीचार्ज की अरविंद केजरीवाल ने कड़े शब्दों में निंदा की है।

केजरीवाल ने कहा कि यह सरकार असहनशील है, हमारे कार्यकर्ता सिर्फ हुड्डा से बात करना चाहते थे, लेकिन उन पर पुलिस ने बेरहमी से लाठियां बरसाईं। केजरीवाल ने कांग्रेस पर आरोप लगाते हुए कहा कि अपने दामाद (रॉबर्ट वाड्रा) को बचाने के लिए कांग्रेस ने यह सब करवाया है।

इंडिया अगेंस्ट के कार्यकर्ता आज डीएलएफ−रॉबर्ट वॉड्रा और हरियाणा सरकार पर सांठगांठ के आरोपों को लेकर विरोध करने गए थे। उनके साथ मारुति के कुछ बर्खास्त कर्मचारी भी विरोध करने हुड्डा के घर पहुंचे थे। हुड्डा के घर के बाहर प्रदर्शन कर रहे इंडिया अगेंस्ट के कार्यकर्ताओं पर पुलिस ने लाठीचार्ज किया, जिसमें कई कार्यकर्ता घायल हो गए।

प्रदर्शनकारियों ने हुड्डा के घर के बाहर लगे सुरक्षा बैरियर को तोड़ दिया। इसके बाद भीड़ को हटाने के लिए पुलिस को लाठीचार्ज और वॉटर केनन का इस्तेमाल करना पड़ा। घायलों को राम मनोहर लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। खास बात यह है कि करीब 200 कार्यकर्ताओं के साथ उनका कोई बड़ा नेता वहां मौजूद नहीं था। प्रदर्शन के बाद हुड्डा के घर की सुरक्षा बढ़ा दी गई है। उधर, अरविंद केजरीवाल घायलों से मिलने राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचे, जहां घायलों को लेकर पुलिस और केजरीवाल के बीच तीखी बहस भी हुई।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement