लंदन ओलिंपिक में विष्णु वर्द्धन के साथ खेलने को राजी हुए पेस
अपने आधिकारिक बयान में पेस ने कहा, कि छठी बार ओलिंपिकि में हिस्सा लेना उनका सपना है और घटिया राजनीति के चलते वह अपने इरादों को नहीं छोड़ेंगे। उन्होंने यह भी कहा कि वह उनके बारे में किसी भी शख्स द्वारा कही गई किसी भी बात पर टिप्पणी नहीं करना चाहते हैं और टेनिस संघ ने जो टीम चुनी है, उसके साथ खेलने को वह तैयार हैं।
पेस ने कहा, मैं खेल के अंदर हो रहे 'खेल' को देखकर काफी निराश हूं, लेकिन मैं अपने करियर में छठी बार ओलिंपिक में हिस्सा लेने को उत्सुक हूं। उन्होंने कहा कि उनका पूरा ध्यान खेल पर है, न कि खेल में जारी राजनीति पर।
गौरतलब है कि पेस ने टेनिस संघ द्वारा उन्हें विष्णु वर्द्धन के साथ जोड़ी बनाने के निर्देश का विरोध करते हुए ओलिंपिक में हिस्सा नहीं लेने की धमकी दे दी थी।
महेश भूपति और रोहन बोपन्ना ने पेस के साथ जोड़ी बनाने से इनकार कर दिया था, जिसके बाद यह सारा विवाद शुरू हुआ। इतना ही नहीं मिक्स्ड डब्ल्स के लिए उनकी जोड़ीदार सानिया मिर्जा ने भी पेस और टेनिस संघ के रवैये पर कड़ी टिप्पणी करते हुए कहा कि पेस के लिए उन्हें 'चारा' की तरह इस्तेमाल किया गया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni