आप यहां हैं : होम » दुनिया से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

अफगान भेजे गए अमेरिकी सैनिकों ने पूरा किया लक्ष्य : अमेरिका

 
email
email
अफगान भेजे गए अमेरिकी सैनिकों ने पूरा किया लक्ष्य : अमेरिका
न्यूयॉर्क: अमेरिकी रक्षामंत्री लियोन पेनेटा ने कहा कि करीब दो साल पहले अफगानिस्तान भेजे गए 33,000 अमेरिकी सैनिकों ने युद्ध का मैदान छोड़ दिया है और यह आतंकवाद के खिलाफ लड़ाई में मील का एक अहम पत्थर है। अब अफगानिस्तान में 68,000 अमेरिकी सैनिक रह गए हैं।

पेनेटा ने एक बयान में कहा, इस सप्ताह अफगानिस्तान में चल रही प्रक्रिया एक अहम लक्ष्य तक पहुंच गई। अमेरिकी सेना ने वहां अपने सैनिकों की संख्या कम कर दी है जैसी की राष्ट्रपति बराक ओबामा ने दिसंबर 2009 में प्रतिबद्धता जताई थी। उन्होंने कहा कि अमेरिकी सैनिकों ने अफगानिस्तान में अपना लक्ष्य पूरा कर लिया और अब अफगान राष्ट्रीय सुरक्षाबलों के आकार तथा उनकी क्षमता में वृद्धि भी हो गई है।

पेनेटा ने कहा कि अफगान राष्ट्रीय सुरक्षाबलों की संख्या और उनकी क्षमता में वृद्धि के मद्देनजर अमेरिका और उसके अंतरराष्ट्रीय सुरक्षा सहायता बल के गठबंधन सहयोगियों ने धीरे-धीरे उनको सुरक्षा दायित्व सौंपना शुरू कर दिया है। यह प्रक्रिया प्रत्येक प्रांत में होगी।

उन्होंने कहा, इसी के साथ हमने अलकायदा के नेतृत्व को गहरे झटके भी दिए हैं, उनका नेटवर्क छिन्न भिन्न हो गया और उनको हमने परास्त किया है। पेनेटा ने कहा, हमारे सैनिक घर लौट रहे हैं और अफगानिस्तान में करीब 68,000 अमेरिकी सैनिक वहां हमारे नाटो और अफगान सहयोगियों के साथ हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement