लेडी गागा की म्यूज़िक एल्बम में दिखेंगी लिंडसे लोहान
26-वर्षीय लिंडसे लोहान ने लेडी गागा के साथ हॉलीवुड के एक होटल में वक्त बिताया और इस मुद्दे पर चर्चा की। एक सूत्र के हवाले से वेबसाइट फीमेलफर्स्ट.को.यूके ने बताया है कि ये दोनों हस्तियां हॉलीवुड के एक होटल में मिलीं और इस मुलाकात के दौरान यह चर्चा हुई कि लेडी गागा की नई एल्बम का एक गीत लिंडसे लोहान पर फिल्माया जाएगा।
वैसे लोहान इस एल्बम के कौन-से गाने में नज़र आएंगी, इसका खुलासा फिलहाल नहीं हुआ है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam