असम में हिंसा के लिए आडवाणी ने अवैध प्रवास को दोषी बताया
आडवाणी ने कहा, आज की स्थिति का मुख्य कारण यह है कि लक्षण पता चलने के बाद भी स्थिति से निपटने में विलंब किया गया। उन्होंने कहा, असली कारण का पता लगाने के लिए आत्मावलोकन करना होगा और असली कारण बांग्लादेश से बड़े पैमाने पर अवैध प्रवास का मुद्दा है। उच्चतम न्यायालय तक ने इसे गंभीरता से लिया है।
हिंसाग्रस्त कोकराझार जिले के दौरे पर सोमवार को गए भाजपा नेता ने कहा, असम में हुई हालिया घटनाएं पूरे देश के माथे पर एक धब्बा हैं। उन्होंने कहा, मैं कल कोकराझार गया। मैं कह सकता हूं कि इतनी अधिक संख्या में लोगों का बेघर होना बेहद निराशाजनक है। जम्मू-कश्मीर में हालात से तुलना करते हुए आडवाणी ने उम्मीद जताई कि आतंकवाद के शिकार कश्मीरी पंडितों की तरह अब अपने ही देश में और कोई भी समुदाय शरणार्थी नहीं होगा। भाजपा नेता ने कहा कि वर्तमान हिंसा को सिर्फ सामुदायिक या मूलनिवासियों का टकराव नहीं कहा जा सकता।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni