आडवाणी बहुत सीनियर, उन पर टिप्पणी नहीं कर सकता : राहुल
इस मुद्दे पर संसद भवन परिसर में ही जब संवाददाताओं ने राहुल से उनकी प्रतिक्रिया मांगी तो उन्होंने कहा, वह (आडवाणी) वरिष्ठ व्यक्ति हैं। उन्हें पता है कि वह क्या कह रहे हैं। मैं कोई टिप्पणी नहीं करना चाहता हूं।
आडवाणी ने असम की हिंसा रोकने में केंद्र सरकार की नाकामी पर कार्यस्थगन प्रस्ताव पर चर्चा की शुरुआत करते हुए यूपीए-2 को नाजायज कह दिया, जिस पर सत्ता पक्ष के सदस्यों ने कडी आपत्ति करते हुए हंगामा कर दिया।
यूपीए सदस्यों के कड़े प्रतिरोध और लोकसभा अध्यक्ष मीरा कुमार की अपील पर आडवाणी ने बाद में अपनी टिप्पणी वापस ले ली। आडवाणी ने हालांकि सफाई दी कि वह 2008 में हुए विश्वास मत का जिक्र कर रहे थे, जिसमें सरकार बचाने के लिए करोड़ों रुपये खर्च किए गए थे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
