आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

लंदन ओलिंपिक : हॉकी में न्यूजीलैंड से भी हारा भारत

 
email
email
लंदन ओलिंपिक : हॉकी में न्यूजीलैंड से भी हारा भारत
लंदन: लंदन ओलिंपिक की हॉकी स्पर्धा में आठ बार के चैम्पियन भारत को लगातार दूसरी हार का सामना करना पड़ा। बुधवार को न्यूजीलैंड ने पूल बी के मुकाबले में भारत को 3-1 से हरा दिया।

भारत को अपने पहले मैच में नीदरलैंड्स से शिकस्त मिली थी। दूसरी ओर न्यूजीलैंड ने भी पहली जीत दर्ज की है। उसे अपने पहले मुकाबले में दक्षिण कोरिया के हाथों 0-2 से हार मिली थी।

मैच का पहला गोल भारत की ओर से संदीप सिंह ने दूसरे मिनट में पेनाल्टी कॉर्नर के जरिए किया। 13वें मिनट में न्यूजीलैंड ने पेनाल्टी कॉर्नर हासिल किया जिस पर एंड्रयू हेवार्ड ने गोल कर के स्कोर 1-1 कर दिया।

23वें मिनट में सरदारा सिंह की गलती के कारण भारत के खिलाफ न्यूजीलैंड को पेनाल्टी कॉर्नर मिला, जिसे रोकने के प्रयास में बीरेंद्र लाकड़ा ने अपना शरीर इस्तेमाल किया। इस पर न्यूजीलैंड को पेनाल्टी स्ट्रोक मिल गया।

फीलिप बुरोज ने इस मौके का फायदा उठाया और स्कूप के जरिए भारतीय गोलकीपर तथा कप्तान भरत छेत्री को छकाकर अपनी टीम को 2-1 से आगे कर दिया।

इसके पांच मिनट बाद न्यूजीलैंड ने भारतीय रक्षा पंक्ति का मजाक उड़ाते हुए शिया मैक्लीज और विल्सन निकोलस ने अपनी टीम को 3-1 से आगे कर दिया। न्यूजीलैंड के लिए तीसरा गोल विल्सन ने किया।

मध्यांतर के बाद भारत ने बराबरी और फिर आगे निकलने का भरपूर प्रयास किया लेकिन न्यूजीलैंड की रक्षापंक्ति ने उसके खिलाड़ियों को सफल नहीं होने दिया। 57वें मिनट में भारत को लगातार दो पेनाल्टी कॉर्नर मिले लेकिन संदीप सिंह इस मौके का फायदा नहीं उठा सके।

65वें मिनट में भारत को एक और पेनाल्टी कॉर्नर मिला लेकिन इस बार वी.आर. रघुनाथ अपने फ्लिप का जादू नहीं दिखा सके।

भारत का अगला मैच तीन अगस्त को पूर्व चैम्पियन जर्मनी के साथ होना है। पदक की दौड़ में बने रहने के लिए भारतीय टीम को जर्मनी के अलावा पांच अगस्त को कोरिया एवं सात अगस्त को बेल्जियम के खिलाफ हर हाल में जीत हासिल करनी होगी।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement