लुका ने 800 मीटर सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई किया
लुका ओलिंपिक स्टेडियम में दूसरी हीट में 2:01.75 सेकेंड का समय लेकर मौजूदा विश्व चैम्पियन रूस की मारिया साविनोवा (2:01.56) और अमेरिका की एलिस शेमीट (2:01.65) के बाद तीसरे स्थान पर रहीं।
प्रत्येक छह हीट में से शीर्ष तीन एथलीट और फिर सर्वश्रेष्ठ छह अन्य एथलीट कल होने वाली सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई करेंगी जो कल भारतीय समयानुसार रात 12 बजे (यानी शुक्रवार) होगा।
लुका ने चौथे नंबर पर शुरूआत की और वह पहले लैप में कुछ समय के लिये दूसरे स्थान पर भी रहीं लेकिन फिर वह चौथे स्थान पर खिसक गई और तब ऐसा लग रहा था वह सेमीफाइनल के लिये क्वालीफाई नहीं कर पायेंगी। लेकिन इस 23 वर्षीय भारतीय ने मोरक्को की मालिका अकोयी (2:01.78) को पछाड़ दिया और तीसरे स्थान पर रहीं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni