लंदन ओलिम्पिक (ऊंची कूद) : क्वालिफाइंग राउंड में ही बाहर हो गई सहाना
गुरुवार को आयोजित क्वालिफाइंग राउंड में सहाना 1.80 मीटर की बाधा पहले ही प्रयास में पार कर गईं, लेकिन इसके बाद निर्धारित 1.85 मीटर की बाधा पार करने में वह असफल रहीं।
इस ऊंचाई के लिए सहाना तीनों प्रयासों में असफल रहीं। सहाना के नाम इस स्पर्धा का राष्ट्रीय रिकार्ड दर्ज है। वह क्वालिफाइंग राउंड के ग्रुप-बी में 15वें स्थान पर रहीं।
उल्लेखनीय है कि उज्बेकिस्तान की स्वेतलाना राडजिविल 1.96 मीटर की बाधा पार कर शीर्ष पर रहीं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni