लंदन ओलिम्पिक (कुश्ती) : गीता फोगट बाहर
गुरुवार को प्री-क्वोर्टरफाइनल में गीता का सामना कनाडा की टोनिया लिन वेरवीक से हुआ। टोनिया ने उन्हें 3-1 से पराजित किया। पहले राउंड में टोनिया ने एक अंक के साथ जीत हासिल की, जबकि गीता ने दूसरा राउंड इसी अंतर से जीता।
तीसरे और निर्णायक राउंड में गीता बेहतर बचाव नहीं कर सकी और इस कारण टोनिया को तीन अंक मिल गए। अंतिम क्षणों में गीता ने जोरदार आक्रमण कर एक अंक हासिल किया, लेकिन तब तक देर हो चुकी थी। उल्लेखनीय है कि राष्ट्रमंडल खेलों में स्वर्ण जीत चुकी गीता को क्वालिफाइंग दौर में बाई मिला था।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
