महाराष्ट्र : 65 लाख की रिश्वत लेते रंगे हाथ पकड़ा गया हवलदार
दरअसल, समृद्ध भारत नामक एक कंपनी के खिलाफ किसी गांव वाले ने धोखाघड़ी के आरोप में पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई थी, जिसकी जांच के लिए विपिन तिवारी को भेजा गया था। कंपनी के अधिकारियों ने उसके बाद एंटी करप्शन ब्यूरो में शिकायत दर्ज कराई कि हवलदार विपिन तिवारी ने उनसे एक करोड़ रुपये की घूस मांगी है।
ब्यूरो ने इसके बाद जाल बिछाया और हवलदार को 65 लाख रुपये की पहली किस्त लेते हुए रंगे हाथ पकड़ लिया। इस मामले में इस पहलू की भी जांच की जा रही है कि उसके अलावा पुलिस विभाग के कौन-कौन अधिकारी इसमें शामिल हैं और इसी कारण फिलहाल ठाणे के इंस्पेक्टर का तबादला मुख्यालय में कर दिया गया है।
सूत्रों से पता चला है कि हवलदार विपिन तिवारी के पास लगभग 2.5 करोड़ रुपये की संपत्ति है, इसलिए इस बात की भी जांच हो रही है कि आखिर एक हवलदार के पास इतनी बड़ी रकम कहां से आई।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
