महाराष्ट्र : उग्र हुआ गन्ना किसानों का आंदोलन, पुलिस वैन जलाई
उधर, इस आंदोलन के दौरान मारे गए दोनों किसानों का आज अंतिम संस्कार किया जा रहा है। इस बीच किसानों के आंदोलन को अब दिल्ली से भी समर्थन मिलने लगा है। अरविंद केजरीवाल के सहयोगी कुमार विश्वास आज किसान नेता राजू शेट्टी से मिलने यरवदा जेल जाएंगे। कुमार विश्वास के साथ आईएसी के कुछ और सदस्य भी होंगे। अन्ना हजारे ने भी आंदोलन को समर्थन दिया है, लेकिन आंदोलनकारियों को अहिंसक तरीके अपनाने की सलाह दी है।
गौरतलब है कि दो दिन पहले गन्ना किसानों का प्रदर्शन हिंसक हो गया था, जिसके बाद पुलिस को भीड़ को काबू में करने के लिए बल प्रयोग करना पड़ा। इस दौरान दो लोगों की मौत हो गई, जिसमें एक की मौत पुलिस की गोली लगने से हुई थी।
वहीं गन्ने की कीमतें बढ़ाने के मुद्दे पर सरकार ने सिर्फ इतना कहा है कि कीमतें किसान और शुगर फैक्ट्री मालिकों को आपसी सहमति के आधार पर तय करनी होगी। दरअसल, 3000 रुपये प्रति टन गन्ने का मूल्य शुगर फैक्ट्री मालिक 2300 रुपये प्रति टन दे रहे हैं। किसानों की मांग है कि इसे बढ़ाकर 3000 रुपये प्रति टन किया जाए।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni