कन्या भ्रूण हत्या : महाराष्ट्र सरकार ने आमिर से मांगी मदद
इस खत में कहा गया है की ऐसी हत्याएं रोकने के लिए सरकार के उठाए गए कदम कारगर साबित नहीं हो रहे हैं, इसलिए आमिर अगर राज्य सरकार की मुहिम में मदद करेंगे, तो उसे और बल मिलेगा। महाराष्ट्र सरकार की गुजारिश पर अभी आमिर की प्रतिक्रिया नहीं आई है।
उधर, हरियाणा के अंबाला में कन्या भ्रूण हत्या को रोकने के लिए आमिर खान के टीवी शो सत्यमेव जयते का सहारा लिया जा रहा है। यहां स्वास्थ्य विभाग उन इलाकों की महिलाओं को कन्या भ्रूण हत्या रोकने का संदेश देने वाला एपिसोड दिखा रहा है, जहां लड़कियों की संख्या लड़कों के मुकाबले कम है। स्वास्थ्य विभाग को उम्मीद है कि ऐसा करने से कन्या भ्रूण हत्या रोकने के प्रति जागरूकता बढ़ेगी और इस अपराध को अंजाम देने वालों की जानकारी भी मिल सकेगी। इस काम के लिए आंगनबाड़ी और कुछ एनजीओ की भी मदद ली जा रही है। बराड़ा कस्बे में शो देखने के बाद जागरूक हुईं महिलाओं ने एक रैली भी निकाली।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam
The Reluctant moviegoers: Priyanka, Konkona