निरंतर अच्छा प्रदर्शन नहीं कर पाने के कारण हारे : जयवर्धने
जयवर्धने ने मैच के बाद पत्रकारों से कहा, जब लग रहा था कि मैच पर हमारा नियंत्रण है तब हमने उस पर पकड़ ढीली की। उन्होंने कहा कि पाकिस्तान के खिलाफ सफलता के बाद विश्व चैंपियन भारत के खिलाफ अच्छा प्रदर्शन करने के लिए श्रीलंकाई टीम से काफी अपेक्षाएं की जा रही थी।
जयवर्धने ने मंगलवार के मैच के बारे में कहा, हमारे लिए विकेट बचाए रखना महत्वपूर्ण था। हम इसमें नाकाम रहे और दबाव बढ़ता गया। यहां तक कि अतिरिक्त बल्लेबाज के साथ उतरने के बावजूद हम विकेट बचाए रखने में नाकाम रहे। हमारे पास ऐसा बल्लेबाज नहीं था जो हमें लक्ष्य तक पहुंचा पाता क्योंकि हमने बहुत अधिक विकेट गंवाए।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Two to tango: Parineeti, Varun