आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

महेंद्र सिंह धोनी की किस्मत में नहीं है ग्रेजुएट कहलाना

 
email
email
महेंद्र सिंह धोनी की किस्मत में नहीं है ग्रेजुएट कहलाना

PLAYClick to Expand & Play

रांची: टीम इंडिया के कप्तान और रांची स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज के स्टूडेंट महेंद्र सिंह धोनी की किस्मत में शोहरत और पैसा तो बहुत है, लेकिन लगता है, उनकी किस्मत में ग्रेजुएट कहलाना नहीं है... दरअसल, कॉलेज में सोमवार को वर्ष 2011 के छात्रों के बीच डिग्री का वितरण हो रहा है, लेकिन एक भी सीमेस्टर पास नहीं कर पाने के कारण धोनी का नाम सूची में नहीं है... सो, धोनी फिर बैचलर की डिग्री पाने से वंचित रह गए...

गौरतलब है कि महेंद्र सिंह धोनी ने श्यामली के रांची जवाहर विद्या मंदिर से 10वीं कक्षा उत्तीर्ण करने के बाद रांची के ही गोस्सनर कॉलेज से कॉमर्स में इंटर की परीक्षा उत्तीर्ण की थी, लेकिन क्रिकेट में करियर बनाने के चलते वह आगे की पढाई नहीं कर पाए... तब सात-आठ साल के अंतराल के बाद उन्होंने वर्ष 2008 में रांची स्थित सेंट जेवियर्स कॉलेज में वोकेशनल स्टडीज़ के तहत ऑफिस एडमिनिस्ट्रेशन एंड सेक्रेटेरियल प्रैक्टिस कोर्स में बैचलर की डिग्री पाने के लिए (पाठ्यक्रम 2008-2011) दाखिला लिया था, लेकिन क्रिकेट में अति व्यस्तता की वजह से वह छह में से एक भी सीमेस्टर पास नहीं कर पाए...

अब धोनी शायद ग्रेजुएट हो ही नहीं पाएंगे, क्योंकि उनका रजिस्ट्रेशन भी इस साल खत्म हो जाएगा... वैसे जेवियर्स कॉलेज ने धोनी को सभी तरह की सुविधाएं दे रखी थीं... मसलन, उनके लिए कॉलेज आना अनिवार्य नहीं था, और वह अपनी सुविधानुसार कहीं से भी परीक्षा दे सकते थे, लेकिन महेंद्र सिंह धोनी ने छह में से किसी एक सीमेस्टर में भी परीक्षा नहीं दी...

जब धोनी के बारे में जेवियर्स कॉलेज के प्रिंसिपल फादर निकोलस टेटे से बात की गई, तो उन्होंने कहा कि अगर धोनी भी ग्रेजुएट्स की इस सूची का हिस्सा होते तो काफी खुशी होती... जेवियर्स कॉलेज के बाकी छात्रों को भी इस बात का मलाल ज़रूर है कि भारतीय कप्तान का नाम उनके साथ इस लिस्ट में नहीं है, लेकिन उन्हें इस बात की खुशी भी है कि धोनी देश-विदेश में देश का नाम रोशन कर रहे हैं...

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement