आप यहां हैं : होम » क्रिकेट »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

धोनी ने लगाई रिकार्डों की झड़ी

 
email
email
धोनी ने लगाई रिकार्डों की झड़ी
चेन्नई: महेंद्र सिंह धोनी ने एमए चिदंबरम स्टेडियम में रिकार्डों की झड़ी लगाने में कोई कसर नहीं छोड़ी। वह टेस्ट क्रिकेट में दोहरा शतक लगाने वाले पहले भारतीय विकेटकीपर बने। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में सर्वाधिक रन बनाने वाले भारतीय कप्तान बने। यही नहीं, वह 4000 टेस्ट रन पूरे करने वाले एशिया के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज भी बन गए हैं।

धोनी ने नाबाद 206 रन बनाए हैं। वह भारत के पहले विकेटकीपर बल्लेबाज हैं जिन्होंने टेस्ट मैचों में दोहरा शतक जड़ा। इससे पहले किसी भारतीय विकेटकीपर का सर्वोच्च स्कोर 192 रन थो बुद्धि कुंदरन ने 1964 में इंग्लैंड के खिलाफ इसी मैदान पर बनाया था।

धोनी ने कप्तान के रूप में रूप में 8000 रन भी पूरे किए और फिर मोहम्मद अजहरुद्दीन के 8095 रन के भारतीय रिकार्ड को पीछे छोड़ा। कप्तान के तौर पर 220वां अंतरराष्ट्रीय मैच खेल रहे धोनी ने अब तक कप्तान रहते हुए टेस्ट मैचों 2667, एकदिवसीय मैचों में 4782 और ट्वेंटी-20 में 748 रन बनाए हैं। इस तरह से कप्तान के तौर पर तीनों प्रारूप में मिलाकर उनके नाम पर 8197 रन दर्ज हो गए हैं। वह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कप्तान के रूप में 8000 रन बनाने वाले दुनिया के आठवें बल्लेबाज हैं।

रिकार्ड ऑस्ट्रेलिया के रिकी पोंटिंग के नाम पर है जिन्होंने कप्तान रहते हुए 15440 रन बनाए। धोनी की पारी कप्तान-विकेटकीपर के रूप में सर्वाधिक स्कोर है। इससे पहले का रिकार्ड इंग्लैंड के एलेक स्टीवर्ट के नाम पर था जिन्होंने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 1998 में मैनचेस्टर में 164 रन बनाए थे। ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 150 से अधिक रन बनाने वाले दुनिया के पहले कप्तान भी बन गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement