आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

मोटरसाइकिल बाजार में उतरी महिंद्रा, दो मॉडल पेश किए

 
email
email
मुंबई: घरेलू वाहन निर्माता कंपनी महिंद्रा ने 110 सीसी के दो मॉडल पेश कर मोटरसाइकिल बाजार में भी प्रवेश कर लिया है। महिंद्रा समूह की दोपहिया इकाई महिंद्रा टू व्हीलर्स ने दो मोटरसाइकिलों - सेंटुरो तथा पेंट्रो का अनावरण किया।

महिंद्रा एंड महिंद्रा के दोपहिया क्षेत्र के अध्यक्ष तथा समूह कार्यकारी बोर्ड के सदस्य अनूप माथुर ने कहा, पेंट्रो अगले कुछ सप्ताह में बाजार में आ जाएगी। उसके कुछ सप्ताह बाद सेंटुरो को उतारा जाएगा।

हालांकि, माथुर ने इन मॉडल की कीमतों के बारे में कोई जानकारी नहीं दी। इन मॉडल का विकास महिंद्रा के पुणे स्थित शोध एवं विकास केंद्र में किया गया है। इनके लिए एमसीआई-5 इंजन का विनिर्माण कंपनी के मध्य प्रदेश स्थित पीथमपुर संयंत्र में किया गया है।

माथुर ने कहा कि कंपनी ने इन उत्पादों के शोध एवं विकास पर 100 करोड़ रुपये का निवेश किया है। हालांकि, कुल निवेश के बारे में बता पाना मुश्किल है, क्योंकि कई ऐसे प्लेटफार्म हैं, जिनका इस्तेमाल साझीदारी में किया गया।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement