आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

कोलकाता के बाजार में आग : मरने वालों की संख्या 19 हुई

 
email
email
कोलकाता के बाजार में आग : मरने वालों की संख्या 19 हुई

PLAYClick to Expand & Play

कोलकाता: कोलकाता के सियालदह इलाके में बुधवार तड़के एक बाजार परिसर में आग लग जाने से 19 लोगों की मौत हो गई तथा 10 अन्य झुलस गए। इस परिसर में एक गोदाम एवं कई कार्यालय भी हैं।

सूर्य सेन बाजार परिसर में आग लगने का पता तड़के करीब 3.50 बजे लगा। बाजार के उपाध्यक्ष सुशांत घोष ने बताया कि पीड़ितों में ज्यादातर कामगार हैं, जो घटना के समय सो रहे थे।

उन्होंने कहा कि समान के रखे रहने से बाजार का रास्ता संकरा है और इससे लोगों को वहां से बाहर निकलने में परेशानी हुई।

अधिकारियों के अनुसार, गोदामों में प्लास्टिक, कागज और कपड़े रखे हुए थे। परिसर के भूतल और प्रथम तक को सबसे ज्यादा नुकसान पहुंचा है। इन पर करीब 200 दुकानें हैं।

आग लगने की वजह का अभी पता नहीं चला है। पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने बाजार का दौरा किया और पुलिस, अग्निशमन दल तथा नगर निगम को आदेश दिया है कि वे इस अग्निकांड को लेकर रिपोर्ट सौंपे। मुख्यमंत्री ने मारे गए लोगों के परिवारों को दो-दो लाख रुपये के मुआवजे का ऐलान किया है।

ममता ने कहा, मारे गए व्यक्ति के परिजनों को दो लाख और घायल व्यक्ति को 50 हजार रुपये की राशि दी जाएगी। उन्होंने रात के समय बाजारों में सोने वाले लोगों से आग्रह किया कि वे अधिक सतर्क रहें और एहतियाती कदम उठाएं।

अग्निशमन विभाग के मंत्री जावेद खान ने जल रहे गोदाम से छह लोगों को अचेत अवस्था में बाहर निकाला गया है और दमकल विभाग के कर्मचारी अंदर फंसे दूसरे लोगों की तलाश कर रहे हैं। घायलों को सरकार संचालित एनआरएस और मेडिकल कॉलेज अस्पतालों में भर्ती कराया गया है।

संयुक्त पुलिस आयुक्त (मुख्यालय) जावेद शमीम ने सुबह बताया था कि आग लगने की इस घटना में 19 लोग मारे गए हैं।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement