आप यहां हैं : होम » ज़रा हटके »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

इंडिया को बदलकर भारत किया जाए : कांग्रेसी सांसद

 
email
email
इंडिया को बदलकर भारत किया जाए : कांग्रेसी सांसद
पणजी: कांग्रेस के एक सांसद ने गुरुवार को संसद में संविधान संशोधन विधेयक पेश कर संविधान में 'इंडिया' को हटाकर 'भारत' किये जाने की मांग की।

गोवा से कांग्रेस के सांसद शांताराम नायक ने विधेयक के कारणों और उद्देश्यों को बताते हुए कहा कि 'भारत' एक बहुत सम्पूर्ण अवधारणा है और 'इंडिया' शब्द केवल देश के भौगोलिक आयाम को इंगित करता है।

उन्होंने कहा कि 'इंडिया' भौगोलिक अवधारणा को दर्शाता है, जबकि 'भारत' शब्द भौगोलिक क्षेत्र की अपेक्षा काफी अधिक चीजों का वर्णन करता है। उन्होंने कहा, "जब हम अपने देश की वंदना करते हैं, तब हम कहते हैं 'भारत माता की जाय'। इंडिया की जय नहीं कहते हैं।"

नायक इससे पहले भी इसी मुद्दे पर राज्य सभा में विधेयक पेश कर चुके हैं, लेकिन उस वक्त उनका कार्यकाल खत्म हो जाने की वजह से यह गिर गया था। दोबारा से चुने जाने के बाद उन्होंने यह विधेयक फिर से पेश किया है।

नायक ने बताया, "देश का नाम 'इंडिया' से 'भारत' करने के बहुत से कारण हैं। लेकिन कारणों से अधिक यह शब्द देश भक्ति की भावना पैदा करता है और यह देशवासियों को जोश से भर देता है। यही बात प्रासंगिक है।"

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement