आरुषि के तकिये से मिला ‘आंशिक पुरुष डीएनए’
केंद्रीय फोरेंसिक विज्ञान प्रयोगशाला के वरिष्ठ वैज्ञानिक बीपी महापात्रा ने अदालत को बताया कि तकिये पर आंशिक पुरुष डीएनए के अलावा, खून का धब्बा पाया गया है जो आरुषि से मिलता है। उन्होंने कहा कि आरुषि के कमरे की दीवार और दरवाजे से मिले महिला डीएनए और खून के धब्बे आरुषि से मिलते हैं।
सीबीआई ने विशेष सुनवाई अदालत में 13 सबूत पेश किए।
महापात्रा ने अदालत से कहा कि हेमराज के कमरे से बरामद चादर पर खून के धब्बे उसके थे ‘लेकिन डीएनए नहीं बना था।’
सरकारी वकील आरके सैनी ने कहा कि हेमराज की बनियान, टी शर्ट, अंत:वस्त्र और कलाई घड़ी से खून के नमूने मिले हैं लेकिन डीएनए प्रोफाइल नहीं बना है।
यह सुनवाई बुधवार को भी जारी रहेगी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
