ममता की धमकी के चलते मैंने रद्द की कोलकाता यात्रा : रुश्दी
देश से उड़ान भरने से पहले 65 वर्षीय लेखक ने एक पृष्ठ का बयान जारी किया। उन्होंने यह भी ट्वीट किया कि कोलकाता पुलिस ने शहर की उनकी यात्रा को ‘‘असंभव’’ बना दिया था और आरोप लगाया कि इसने प्रेस तथा मुस्लिम नेताओं के समक्ष उनके यात्रा कार्यक्रम का खुलासा कर ‘‘स्पष्ट तौर पर प्रदर्शन भड़काने का काम किया।’’
रुश्दी ने बयान में कहा, ‘‘..मेरी कोलकाता यात्रा से एक दिन पहले हमें सूचना मिली कि कोलकाता पुलिस मुझे शहर में नहीं घुसने देगी। मुझे बताया गया कि यदि मैं वहां जाऊंगा तो मुझे अगली ही उड़ान से वापस भेज दिया जाएगा। मुझे यह भी बताया गया कि यह मुख्यमंत्री के आदेश पर होगा।’’
रुश्दी को कोलकाता साहित्य महोत्सव में 30 जनवरी को अपने उपन्यास ‘मिडनाइट्स चिल्ड्रन’ पर बनी फिल्म के प्रचार के लिए अचानक से अतिथि के रूप में शामिल होना था, लेकिन बाद में आयोजकों ने उन्हें बुलाने से इनकार कर दिया।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
