आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पीएम के राष्ट्र के नाम संदेश पर ममता ने उठाए सवाल

email
email
पीएम के राष्ट्र के नाम संदेश पर ममता ने उठाए सवाल
कोलकाता: आर्थिक सुधारों को जायज ठहराने के प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राष्ट्र के नाम संदेश की तीखी आलोचना करते हुए पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी ने अंदेशा जताया कि क्या सत्ता का दुरुपयोग ‘आम आदमी को समाप्त’ करने के लिए किया जाता है।

ममता ने फेसबुक पर लिखा, ‘‘मैं पूछना चाहती हूं कि आम आदमी की परिभाषा क्या है? लोकतंत्र की परिभाषा क्या है? क्या यह स्पष्ट नहीं है कि आम आदमी के नाम का इस्तेमाल और सत्ता का दुरुपयोग ‘आम आदमी को समाप्त करने के लिए किया जा रहा है। क्या यह सोची समझी चाल है?’’

ममता बनर्जी की यह टिप्पणी प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह के राष्ट्र के नाम संबोधन के तुरंत बाद सामने आई है जिसमें उन्होंने डीजल की कीमतों में वृद्धि और बहु ब्रांड खुदरा क्षेत्र में एफडीआई के हाल के फैसले का बचाव किया।

Advertisement