आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

दरिंदे पति ने पत्नी के गुप्तांग में लगा रखा था ताला

 
email
email
दरिंदे पति ने पत्नी के गुप्तांग में लगा रखा था ताला
इंदौर: आपने इंसानियत को शर्मशार करने वाले और महिलाओं पर हुए अत्याचारों के किस्से तो बहुत सुने होंगे, लेकिन एक महिला पर उसके पति ने ऐसा जुल्म ढाया जिसे सुनकर रोंगटे खड़े हो जाते हैं। अपनी पत्नी पर शक करने वाले वहशी पति ने महिला के गुप्तांग पर ताला रखा था।

इसका खुलासा सोमवार को तब हुआ, जब महिला ने रोज-रोज की प्रताड़ना से तंग आकर जहर खा लिया। अस्पताल में डॉक्टरों ने जांच की तो उनके होश उड़ गए और उन्होंने तत्काल पुलिस को सूचना दी। पुलिस ने आरोपी पति को हिरासत में ले लिया है।

इंदौर के संयोगितागंज थाना क्षेत्र में रहने वाले यह शख्स पेशे से मैकेनिक है। पत्नी पर शक करने वाले इस शख्स के दिल में कभी भी अपनी पत्नी और बच्चों के लिए दया नहीं आई और उसने क्रूरता की सारी हदें पार करते हुए पत्नी के गुप्तांग पर ताला लगा दिया।

पुलिस पूछताछ में उसने कबूल किया कि चार साल पहले उसने ड्रिल मशीन से पत्नी के गुप्तांग में छेद किया था और फिर उसमें ताला लगा दिया। पांच बच्चों का पिता यह शख्स रोज सुबह अपनी पत्नी के गुप्तांग में ताला लगाकर चाबी अपने साथ ले जाता था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement