चेन्नई एयरपोर्ट पर चिदंबरम की तस्वीर उतार रहा शख्स हिरासत में
अमीर के पास दिल्ली तक का और वहां से दुबई तक का प्रथम श्रेणी का कन्फर्म टिकट था। प्रारंभिक जांच में पता लगा कि अमीर उन दो लोगों में से एक था, जिन्हें पिछले महीने हवाई अड्डे पर सीआईएसएफ को प्रश्नों के परस्पर विरोधी जवाब देने के बाद हिरासत में लिया गया था।
सूत्रों ने बताया कि इससे पहले अमीर और केरल के रहने वाले उसके साथी मंसूर को उस समय हिरासत में लिया गया था, जब उन्होंने दिल्ली जा रहे ड्रीमलाइनर विमान के उड़ान भरने से कुछ ही पहले उससे उतरने का प्रयास किया। उन्होंने बताया कि इस बारे में जांच की जा रही है कि उसने दुबई जाने के लिए इतना लंबा रास्ता क्यों चुना, जबकि तिरुअनंतपुरम और कोच्चि से दुबई के लिए सीधी उड़ानें मौजूद हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam