विज्ञान भवन में पीएम के सामने शर्ट उतारकर खड़ा हो गया शख्स, नारेबाजी की
इसके बाद सुरक्षाकर्मियों ने उस शख्स को पकड़ लिया और उसका मुंह बंद करके बाहर ले गए। कड़ी सुरक्षा वाले विज्ञान भवन में सेंध लगाने वाला यह शख्स पेशे से वकील बताया जा रहा है और उसका नाम संतोष सुमन है।
प्रधानमंत्री जब 'एशिया में आर्थिक विकास और कॉरपोरेट माहौल में बदलाव पर सम्मेलन' को संबोधित करने के लिए उठे तो उस व्यक्ति ने नारा लगाया, 'प्रधानमंत्री वापस जाओ'। प्रधानमंत्री मंच पर खड़े हो गए और सुरक्षाकर्मियों ने उस व्यक्ति को विज्ञान भवन के कक्ष से बाहर निकाल लिया।
पुलिस अधिकारियों ने कहा कि प्रदर्शनकारी को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है। भारतीय विधि संस्थान द्वारा आयोजित सम्मेलन में एशिया के विधि विशेषज्ञों समेत भारत के मुख्य न्यायाधीश एसएच कपाड़िया और कानून मंत्री सलमान खुर्शीद भी शामिल हुए।
बिहार के बेगूसराय का रहने वाले यह शख्स राष्ट्रीय जनता दल की दिल्ली यूनिट से जुड़ा है। हालांकि प्रधानमंत्री मनमोहन सिंह ने कहा है कि संतोष के साथ सख्ती न की जाए। संतोष सुमन के आरजेडी से जुड़े होने की खबर आने के बाद लालू प्रसाद यादव ने अपनी पार्टी की दिल्ली यूनिट को भंग कर दिया है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Two to tango: Parineeti, Varun