मर्डोक ने ब्रिटेन, अमेरिका तथा भारतीय कंपनियों से दिया इस्तीफा
इसके बाद ऐसी अटकलों ने जोर पकड़ लिया है कि वह समाचार पत्र समूह को बेचने की तैयारी कर रहे हैं। मडरेक (81) ने जून में घोषणा की थी कि वह अपने समाचार पत्र कारोबार को मूल कंपनी न्यूज कार्प के लाभदायक फिल्म एवं टेलीविजन कारोबार से अलग करेंगे।
मर्डोक के इस फैसले से इस बात को हवा मिल गई है कि मर्डोक ब्रिटेन में फोन हैकिंग मामले में घिरने के बाद वह ब्रिटेन के अपने अखबारों को बेचने की तैयारी कर रहे हैं।
अपने भेजे एक ईमेल में ‘द टाइम्स’, ‘द संडे टाइम्स’ और ‘द सन’ को बताया गया कि ब्रिटिश समाचार पत्रों जिनमें न्यू ऑफ दि वर्ल्ड समूह भी शामिल है, के निदेशक मंडल में अपने पदों को छोड़ने के बावजूद मर्डोक चेयरमैन के तौर पर अपनी जिम्मेदारियों को लेकर ‘पूरी तरह प्रतिबद्ध’ हैं।
न्यूज इंटरनेशनल के प्रवक्ता ने कहा, ‘पिछले हफ्ते मर्डोक ने कई समाचारपत्रों के बोर्ड से इस्तीफा दे दिया। इनमें से कई ब्रिटेन और अमेरिका में छोटे सहायक बोर्ड हैं।’
प्रवक्ता ने कहा, ‘यह कंपनी के विभाजन से पहले औद्योगिक घरानों द्वारा किए जाने वाले सुधार से ज्यादा कुछ नहीं है।’
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni