कभी गोल, कभी झगड़ों से सुर्खियों में रहे बालोटेली
गौरतलब है कि बालोटेली ने इससे पहले यूरो 2012 में ही आयरलैंड के खिलाफ शानदार गोल किया है लेकिन मारियो के मुताबिक इटली के खिलाफ जीत उनके जीवन की बेहतरीन रात है। टूर्नामेंट के पांच मैचों में बालोटेली ने तीन गोल किए हैं। यूरो 2012 में गोल करने वालों की लिस्ट में बालोटेली चुनिंदा खिलाड़ियों के साथ सबसे आगे चल रहे हैं।
उनके शानदार खेल की बदौलत तीन बार की यूरो चैंपियन जर्मनी के फैन्स स्टैंड्स में आंसूओें से भीगते नजर आए लेकिन इस मैच में बालोटेली ने संयम नहीं खोया शायद इसलिए क्योंकि उनकी मां स्टैंड्स में उनका मैच देख रही थीं।
मैनचेस्टर सिटी के 21 साल के खिलाड़ी बालोटेली को झगड़ों से गुरेज नहीं है। अगर उन्हें बात सही लगी तो अपने क्लब के मैनेजर रोबर्टो मैनचिनी से झगड़ा कर लिया यही नहीं वह इंटर मिलान के कोच होसे मोरिन्हो तक से उलझ गए। यहां तक कि मैदान पर ही अपने ही साथियों को भी नहीं बख्शा। बिना वजह झगड़ों और अनुशासन की कमी की वजह से उन्हें क्लब भी छोड़ना पड़ा।
गौरतलब मारियो कई बार रेड कार्ड को भी अपने बायोडाटा में शामिल करते रहे और इटालियन फुटबॉल के बैड ब्वॉय के नाम से मशहूर हो गए लेकिन मारिया का हुनर उनके व्यक्तित्व की सही पहचान है। उनके जबरदस्त गोल उनके फैन्स का दिल जीतते रहे हैं।
बालोटेली ने यूरो की शुरुआत से पहले भी मैदान के बाहर सुर्खियां बटोरीं। बालोटेली ने साफ कहा, अगर किसी ने मैदान पर केले फेंके तो वह इसे नस्ली छेड़छाड़ मानेंगे और ऐसा करने वालों की कतई खैर नहीं। जब मैच से पहले किगकॉन्ग के रूप में उनका कार्टून बनाया गया तो इसका जवाब उन्होंने मैच में गोल करने के बाद जर्सी उतार कर दिया।
वैसे, छह फीट दो इंच के मारियो मैदान के बाहर उतने खौफनाक नहीं हैं जितने मैदान पर नजर आते हैं। म्यूजिक वीडियो में नाचते-थिरकते बालोटेली मैदान के बाहर अलग समां बांधते हैं तो मैदान पर सुपर मैन की तरह जलवा बिखेरते हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Sakshi, before she became Mrs Dhoni