आप यहां हैं : होम » बिज़नेस »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

पेट्रोल मूल्यवृद्धि वापसी की चर्चा के बीच निवेशक सतर्क, सेंसेक्स स्थिर

 
email
email
मुम्बई: देश के शेयर बाजारों में शुक्रवार को मामूली गिरावट रही। प्रमुख सूचकांक सेंसेक्स 4.48 अंकों की गिरावट के साथ 16,217.82 और निफ्टी 1.00 अंक की गिरावट के साथ 4,920.40 पर बंद हुआ।

बम्बई स्टॉक एक्सचेंज (बीएसई) का 30 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 9.06 अंकों की गिरावट के साथ 16,213.24 पर खुला। सेंसेक्स ने 16,273.48 के ऊपरी और 16,118.35 के निचले स्तर को छुआ।

सेंसेक्स के 30 में से 17 शेयरों में तेजी रही। गेल इंडिया (3.37 फीसदी), टाटा स्टील (2.43 फीसदी), डीएलएफ (1.89 फीसदी), एसबीआई (1.74 फीसदी) और एलएंडटी (1.54 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले शेयरों में प्रमुख रहे जिंदल स्टील (2.59 फीसदी), मारुति सुजुकी (2.46 फीसदी), महिंद्रा एंड महिंद्रा (2.00 फीसदी), हिंदुस्तान युनिलीवर (0.88 फीसदी), एचडीएफसी (0.86 फीसदी)।

नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का 50 शेयरों वाला संवेदी सूचकांक निफ्टी 15.45 अंकों की गिरावट के साथ 4,905.95 पर खुला। निफ्टी ने 4,935.80 के ऊपरी और 4,889.35 के निचले स्तर को छुआ।

बीएसई के मिडकैप और स्मॉलकैप सूचकांकों में तेजी रही। मिडकैप 25.73 अंकों की तेजी के साथ 5,900.51 पर और स्मॉलकैप 33.49 अंकों की तेजी के साथ 6,318.33 पर बंद हुआ।

बीएसई के 13 में से सात सेक्टरों में तेजी रही। धातु (0.92 फीसदी), पूंजीगत वस्तु (0.89 फीसदी), रियल्टी (0.54 फीसदी), सार्वजनिक कम्पनियां (0.53 फीसदी) और बैंकिंग (0.31 फीसदी) में सर्वाधिक तेजी रही।

सेंसेक्स में गिरावट वाले सेक्टरों में प्रमुख रहे तेज खपत वाली उपभोक्ता वस्तु (0.46 फीसदी), उपभोक्ता टिकाऊ वस्तु (0.28 फीसदी), स्वास्थ्य सेवा (0.13 फीसदी), तेल एवं गैस (0.07 फीसदी) और सूचना प्रौद्योगिकी (0.05 फीसदी)।

बीएसई में कारोबार का रुझान सकारात्मक रहा। कुल 1477 शेयरों में तेजी और 1242 में गिरावट रही, जबकि 117 शेयरों के भाव में बदलाव नहीं हुआ।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement