बड़े पर्दे पर कोई भी बने 'मैरी कॉम' : मैरी कॉम
इस फिल्म को उमंग कुमार निर्देशित करेंगे जबकि भंसाली इसके निर्माता होंगे। मैरी कॉम से जब पूछा गया कि वह किसी अभिनेत्री को अपनी भूमिका निभाते हुए देखना चाहती हैं तो उन्होंने कहा, मुझे इसके बारे में कुछ नहीं मालूम। निर्माता एवं निर्देशक इसके विषय में निर्णय लेंगे। वे सबसे अच्छे का चुनाव करेंगे। मैं उनकी कृतज्ञ हूं।
मैरीकॉम ने कहा कि वह बॉलीवुड फिल्में देखती हैं, लेकिन नियमित तौर पर नहीं। फिल्म के बारे में उन्होंने कहा, मैं बहुत खुश हूं कि संजय जी मेरे जीवन पर फिल्म बना रहे हैं। पिछले साल निर्देशक उमंग ने मणिपुर में फिल्म के बारे में मुझसे मुलाकात की थी। मैं अत्यधिक आश्चर्यचकित थी। मैरीकॉम का मानना है कि यह फिल्म युवाओं को प्रेरित करेगी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni