पाकिस्तान में नौ पुलिसकर्मियों की गोली मारकर हत्या
'जियो न्यूज' की रपट के अनुसार हमलावार मोटरसाइकिल पर सवार होकर आए और उन्होंने ईचारा की घनी आबादी वाले क्षेत्र में एक इमारत को अपना निशाना बनाया। इमारत में 35 पुलिसकर्मी और जेल कर्मचारी ठहरे हुए थे। ये सभी प्रशिक्षण प्राप्त करने के लिए खबर पख्तूनख्वा से लाहौर आए हुए थे।
लाहौर पुलिस के प्रमुख असलम तरीन ने बताया, हमलावर गुरुवार तड़के आए और उन्होंने इमारत में घुसकर गोलियां चला दीं। घटना को अंजाम देने के बाद हमलावार मौके से फरार हो गए।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
