ममता के बाद मायावती ने भी दी केंद्र सरकार को धमकी
लखनऊ में मीडिया से बात करते हुए मायावती ने चेतावनी दी कि अगर जनविरोधी फैसलों को वापस नहीं लिया जाता है, तो बीएसपी केंद्र से समर्थन वापस भी ले सकती है। उल्लेखनीय है कि बीएसपी केंद्र सरकार को बाहर से समर्थन दे रही है।
केंद्र की नीतियों के खिलाफ बीएसपी 9 अक्टूबर को महारैली करने जा रही है और यूपीए सरकार को समर्थन के मुद्दे पर 10 अक्टूबर को फैसला लिया जाएगा।
मायावती ने कहा कि यूपीए सरकार की गलत नीतियों की वजह से देश में गरीबों का जीना मुश्किल हो गया है। पहले केंद्र सरकार ने डीजल की कीमत में वृद्धि की और रसोई गैस की राशनिंग कर जनविरोधी फैसले लिए और फिर खुदरा में एफडीआई को मंजूरी दे दी।
मायावती ने कहा कि केंद्र सरकार के इस फैसले से गरीबों पर काफी बोझ पड़ा है। बीएसपी ने समय-समय पर केंद्र की नीतियों का विरोध संसद से सड़क तक किया है, लेकिन केंद्र की सरकार जिस तरह से एक के बाद एक फैसले ले रही है, उसे देखते हुए पार्टी केंद्र सरकार को बाहर से दिए जा रहे समर्थन पर पुनर्विचार करेगी। मायावती ने कहा कि उनकी पार्टी डीजल की कीमत में की गई वृद्घि, रसोई गैस की राशनिंग और देश में प्रत्यक्ष विदेशी निवेश को मंजूरी दिए जाने की कड़े शब्दों में निंदा करती है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam