कंधार विमान अपहरण का संदिग्ध आतंकवादी मेहराजुद्दीन गिरफ्तार
कंधार हाईजैक मामले में कथित तौर पर उसने विमान अपहर्ताओं को नकली दस्तावेज और अन्य कागजात मुहैया कराए थे। इंडियन एयरलाइंस के इस विमान ने 24 दिसंबर, 1999 को नेपाल से उड़ान भरी था। जैसे ही वह भारत की सीमा में पहुंचा कुछ आतंकवादियों ने उसका अपहरण कर लिया और विमान को कंधार ले गए। विमान में सवार ज्यादातर यात्री भारतीय थे। आतंकवादियों ने एक यात्री की हत्या भी कर दी थी। भारत सरकार ने यात्रियों को सुरक्षित वापस लाने के लिए मौलाना मसूद अजहर और अहमद उमर सईद शेख समेत तीन आतंकवादियों को छोड़ा था।
मेहराजुद्दीन को पाकिस्तानी खुफिया एजेंसी आईएसआई का एक बड़ा जासूस माना जाता है। सूत्रों के मुताबिक मेहराजुद्दीन, हिजबुल मुजाहिदीन के उस पहले समूह का हिस्सा था, जो ट्रेनिंग के लिए सीमा पारकर पाकिस्तान गया था।
सरकारी सूत्रों के मुताबिक मेहराजुद्दीन किसी खास आतंकवादी संगठन का सदस्य नहीं है, बल्कि वह विभिन्न आतंकी संगठनों के बीच तालमेल बनाए रखने का काम देखता था। मेहराजुद्दीन कथित तौर पर नेपाल में भी रहा था और वहां उसने पहचान छिपाने के लिए अपना एक हिन्दू नाम रख लिया था और वहां उसने शादी भी रचाई थी।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam