मर्करी ओपन : सानिया-सैंड्स की जोड़ी पहले दौर में हारी
टूर्नामेंट की आधिकारिक वेबसाइट के मुताबिक, सोमवार को खेले गए महिलाओं की युगल स्पर्धा के पहले दौर के मुकाबले में हाओ-चिंग चान और यंग-जान चान की चीनी ताइपे की जोड़ी ने सानिया और सैंड्स को 5-7, 6-4,10-5 से पराजित किया।
इस मुकाबले को जीतने के लिए चीनी ताइपे की खिलाड़ियों को एक घंटा और 56 मिनट तक कोर्ट पर पसीना बहाना पड़ा। सानिया और सैंड्स की जोड़ी ने पहला सेट 7-5 से अपने नाम कर लिया लेकिन आगे लय बरकरार रखने में नाकाम रही और दूसरा सेट 4-6 से हार गईं।
टूर्नामेंट की गैर वरीयता प्राप्त सानिया और सैंड्स ने तीसरा और निर्णायक सेट टाईब्रेकर में 5-10 से गंवा दिया। उल्लेखनीय है कि लंदन ओलम्पिक से पहले सानिया का यह अंतिम टूर्नामेंट था। ओलम्पिक का आयोजन लंदन में 27 जुलाई से होगा।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...
