आप यहां हैं : होम » खेल-खिलाड़ी »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

लंदन ओलिंपिक : मेरीकॉम का कांस्य पक्का, गौड़ा भी फाइनल में

 
email
email
भारत की महिला मुक्केबाज एमसी मेरीकॉम ने सोमवार को 51 किलोग्राम वर्ग के सेमीफाइनल में जगह बनाकर लंदन ओलिंपिक में भारत के लिए चौथा पदक पक्का कर दिया है। चक्का फेंक स्पर्धा में विकास गौड़ा भी फाइनल में पहुंच गए हैं लेकिन इस ओलिंपिक में देश के लिए पहला पदक जीतने वाले गगन नारंग सहित तीन निशानेबाजों ने बुरी तरह निराश किया।

पांच बार की विश्व चैम्पियन मेरीकॉम ने सोमवार को खेले गए क्वार्टर फाइनल मुकाबले में ट्यूनीशिया की मारुआ राहाली को 15-6 से हराया। राहाली को पहले दौर में बाई मिला था।

मेरीकॉम ने रविवार को पोलैंड की केरोलिना निखाजुक को 19-14 से हराकर क्वार्टर फाइनल में प्रवेश किया था। दूसरी जीत के साथ मेरीकॉम ने भारत के नाम कम से कम एक कांस्य पदक पक्का कर दिया है।

29 वर्षीय मेरीकॉम ने राहाली के खिलाफ पहले दौर में दो, दूसरे दौर में तीन, तीसरे दौर में छह और चौथे दौर में चार अंक हासिल किए। मंगलवार को होने वाले सेमीफाइनल में उनका सामना मौजूदा विश्व चैम्पियन ब्रिटेन की निकोला एडम्स से होगा, जिन्होंने बुल्गारिया की स्टोयका पेट्रोवा को 16-7 से हराया।

2012 की विश्व चैम्पियनशिप के क्वार्टर फाइनल में मेरीकॉम को निकोला के हाथों हार मिली थी। अब मेरीकॉम के पास उस हार का हिसाब बराबर करने और देश के लिए स्वर्ण जीतने की ओर महान कदम बढ़ाने का शानदार मौका है।

एक अन्य सेमीफाइनल में चीन की रेन चानचान का सामना अमेरिका की मार्लिन स्प्राजा के साथ होगा। स्प्राजा ने वेनेजुएला की कार्ला मागलोको को 24-16 से हराया जबकि चानचान ने रूस की एलेना स्वेलेवा को 12-7 से पराजित किया।

चानचान को इस वर्ग में पहली वरीयता मिली है जबकि निकोला दूसरी वरीय खिलाड़ी हैं। महिला मुक्केबाजी को पहली बार ओलम्पिक में शामिल किया गया है।

इससे पहले, चक्का फेंक स्पर्धा में भारत के गौड़ा ने कमाल करते हुए फाइनल के लिए क्वालीफाई कर लिया। अमेरिका में रहने वाले गौड़ा ने क्वालीफिकेशन दौर के दूसरे प्रयास में ही 65.20 मीटर चक्का फेंककर इस दौर के पूरा होने से पहले ही फाइनल में जगह पक्की कर ली थी।

गौड़ा ने पहले प्रयास में 63.56 मीटर चक्का फेंका था। पहले ही प्रयास में जोरदार प्रदर्शन करने वाले गौड़ा ने दूसरे प्रयास में स्वत: क्वालीफिकेशन की बाधा पार कर ली।

फाइनल में शीर्ष 12 एथलीटों ने प्रवेश किया है। इस स्पर्धा में 65 मीटर से अधिक दूरी नापने वाले एथलीटों को फाइनल में हिस्सा लेने के लिए स्वत: योग्यता मिल जाती है। इस स्पर्धा का फाइनल मुकाबला भारतीय समयानुसार मंगलवार देर रात होगा।

लंदन ओलिंपिक में एथलेटिक्स प्रतियोगिता में महिला चक्का फेंक खिलाड़ी कृष्णा पूनिया के बाद फाइनल के लिए क्वालीफाई करने वाले गौड़ा भारत के दूसरे एथलीट हैं। पूनिया फाइनल में सातवें स्थान पर रही थीं।

भारत को इस ओलिंपिक में पहला पदक दिलाने वाले नारंग 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सके। गगन के अलावा इस स्पर्धा में एक अन्य भारतीय संजीव राजपूत ने भी निराश किया।

10 मीटर एयर राइफल स्पर्धा में कांस्य जीतकर भारत का खाता खोलने वाले गगन 50 मीटर राइफल प्रोन स्पर्धा में भी असफल रहे थे। जबकि इसमें भारत के जॉयदीप करमाकर ने फाइनल तक का रास्ता बनाया था।

सोमवार को 50 मीटर राइफल 3 पोजिशंस स्पर्धा के क्वालीफाइंग दौर में 1164 अंकों के साथ गगन 20वें स्थान पर रहे जबकि संजीव ने 1161 अंकों के साथ 26वां स्थान पाया।

नारंग ने प्रोन में 398, स्टैंडिंग में 377 और नीलिंग में 389 अंक जुटाए जबकि राजपूत को प्रोन में 395, स्टैंडिंग में 378 और नीलिंग में 388 अंक मिले।

इटली के निकोलो कैम्प्रियानी ने 1180 अंकों के साथ नया ओलिंपिक रिकॉर्ड कायम किया। फाइनल में आठ निशानेबाजों को जगह मिली है। फाइनल सोमवार को ही होना है।

इसी तरह भारत के मानवजीत सिंह संधू पुरुषों की ट्रैप स्पर्धा के फाइनल में नहीं पहुंच सके। क्वालीफाईंग दौर के पहले दिन रविवार को ही संधू दौड़ में पिछड़ गए थे।

सोमवार को उनसे किसी चमत्कार की उम्मीद थी लेकिन वह 119 अंकों के साथ 34 निशानेबाजों के बीच 16वें स्थान पर रहे। अमेरिका के माइकल डायमंड ने 1000 के औसत से 125 अंक जुटाकर विश्व रिकार्ड की बराबरी करने में सफल रहे।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement