आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

डीटीसी में छेड़खानी का शिकार हुई लड़की से घर में हो रहा था बलात्कार

 
email
email
डीटीसी में छेड़खानी का शिकार हुई लड़की से घर में हो रहा था बलात्कार
नई दिल्ली: डीटीसी बस में छेड़छाड़ की शिकार नाबालिग लड़की के मामले में नए तथ्यों का खुलासा हुआ है। दिल्ली की डीटीसी बस में कंडक्टर की छेड़छाड़ का शिकार हुई लड़की पर कहीं ज्यादा बड़ा जुल्म उसके अपने घर में ही हो रहा था। लड़की अपने घर में हुए अत्याचार के बाद भागी थी। उसके सौतेले भाई के ऊपर ही उस लड़की के साथ बलात्कार के आरोप लगे हैं।

इस दर्दनाक तथ्य का खुलासा उस समय हुआ जब इस 16 साल की पीड़ित लड़की ने पुलिस के सामने बयान दर्ज कराए। उसकी शिकायत के बाद उसके भाई नजाकत अली (19) को गिरफ्तार किया गया। यह घटना ऐसे समय हुई है, जबकि दक्षिण दिल्ली में चलती बस में बलात्कार की शिकार एक छात्रा के मामले को लेकर पूरे देश में गुस्सा है।

पुलिस पीड़ित लड़की का बयान दर्ज करने पश्चिम दिल्ली के ख्याला में उसके घर गई थी। इस दौरान लड़की ने पुलिस अधिकारियों को आपबीती सुनाई।

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने कहा कि उसके पिता ने तीन बार शादी की और वह अब अपनी तीसरी पत्नी के साथ रहते हैं। लड़की ने दावा किया कि उसके परिवार में काफी समस्याएं हैं।

एक अधिकारी ने कहा कि उसने हमें यह भी बताया कि उसके भाई ने उसका बलात्कार किया था और उसके बाद उसका यौन उत्पीड़न किया गया। हमने लड़के को गिरफ्तार कर लिया है।

शनिवार की रात को लड़की ने रात करीब साढ़े नौ बजे घर छोड़ दिया था और जब बस रात करीब 11 बजे मंडी हाउस पहुंची तो पुलिसकर्मियों ने महसूस किया कि बस में मौजूद अकेली लड़की रो रही है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement