हाफिज के साथ मंच साझा करने की खबर पर यासीन मलिक ने दी सफाई
इस बीच पूरे मामले पर यासीन मलिक ने एनडीटीवी से बातचीत में कहा है कि फांसी के विरोध में हम लोग शांतिपूर्ण गांधीवादी तरीके से भूख हड़ताल कर रहे थे और हाफिज को वहां बुलाया नहीं गया था, बल्कि खुद कुछ देर के लिए वह वहां पहुंचा था। यासीन मलिक ने यह भी कहा कि उन्होंने पहले भी कई बार हाफिज सईद से मुलाकात की है और शांति प्रक्रिया को आगे बढ़ाने की वकालत कर चुके हैं। ऐसे में अब एक मंच पर उन दोनों की मौजूदगी को बेवजह तूल दिया जा रहा है।
गौरतलब है कि पाकिस्तान गए यासीन मलिक ने फांसी के विरोध में इस्लामाबाद में 24 घंटे की भूख हड़ताल की, जहां 8 जगहों पर उन्हें हाफिज सईद के साथ देखा गया। इस मामले में केंद्रीय गृहमंत्री सुशील कुमार शिंदे ने कार्यवाही का संकेत देते हुए कहा है कि वह इस मामले पर गौर करेंगे।
देश के गुनाहगार हाफिज सईद के साथ एक मंच पर दिखने के मामले में अब राजनीति भी तेज हो गई है। बीजेपी ने तुरंत यासीन मलिक का पासपोर्ट जब्त कर उन्हें गिरफ्तार करने की मांग की है।
इस मामले में आरएसएस के प्रवक्ता राममाधव ने कहा है कि यासीन मलिक हमेशा भारत विरोधी गतिविधियों में लिप्त रहे हैं, वहीं इस मामले में बीजेपी प्रवक्ता मुख्तार अब्बास नकवी का कहना है कि अलगावादियों की भूमिका हमेशा संदेहास्पद रही है। इस मामले में केन्द्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्री ने कहा कि हाफिज की मुंबई आतंकी हमले में कई बार सबूत दे चुका है, लेकिन अब तक कार्रवाई नहीं हुई। अब यासीन का हाफिज के साथ दिखना गंभीर मामला है।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...



Click to Expand & Play
At Cannes, Vidya's nose ring can't outshine Sonam