आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

मोहन परासरन होंगे अगले सॉलिसिटर जनरल

 
email
email
मोहन परासरन होंगे अगले सॉलिसिटर जनरल
नई दिल्ली: अतिरिक्त सॉलीसीटर जनरल मोहन परासरन देश के नए सॉलिसीटर जनरल बनने वाले हैं। इस हफ्ते के शुरूआत में वरिष्ठ अधिवक्ता रोहिंटन नरीमन ने इस्तीफा दे दिया था।

परासरन ने कहा, ‘‘मैंने सॉलीसीटर जनरल के पद के लिए अपनी सहमति दे दी है। औपचारिक अधिसूचना जारी की जानी बाकी है।’’ समझा जा रहा है कि इस बाबत कैबिनेट की नियुक्ति समिति की बैठक में इस कदम को मंजूरी मिलनी है।

परासरन उच्चतम न्यायालय के एक वरिष्ठ अधिवक्ता हैं और वह पूर्व अटॉर्नी जनरल के परासरन के पुत्र हैं। वह जुलाई 2004 में एएसजी के पद नियुक्त किए गए थे। उन्होंने कहा कि जनहित से जुड़े विषय उनकी प्राथमिकता होगी।

परासरन 2004 से एडिशनल सॉलिसिटर जनरल हैं। इस आशय का आदेश अगले हफ्ते जारी किया जाएगा।

गौलतलब है कि पिछले दिनों भारत के सॉलिसिटर जनरल रोहिंटन नरीमन ने इस्तीफा दे दिया था। बताया जा रहा था कि सॉलिसिटर जनरल ने कानूनमंत्री अश्विनी कुमार से अच्छे सम्बंधन न होने की वजह से इस्तीफा दिया था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement