पीएम पद पर बोले मुलायम सिंह, मैं कोई साधु नहीं जो मना कर दूं
जब मुलायम से प्रधानमंत्री बनने की उनकी ख्वाहिश के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मैं कोई साधु नहीं, जो इनकार कर दूं। इस बयान से उनके पीएम बनने की मंशा एक बार फिर साफ हो गई।
राहुल गांधी पर सपा नेता मोहन सिंह के हमले के बाद मुलायम माहौल को ठंडा करते दिखाई दिए। उन्होंने कहा कि राहुल अच्छा काम कर रहे हैं, उन्हें मेरी शुभकामनाएं। वहीं उन्होंने यह भी साफ कर दिया कि रायबरेली से उम्मीदवार नहीं उतारेंगे।
उन्होंने आगे कहा, आने वाले चुनावों में एसपी अपने दम पर लड़ेगी। यही नहीं दूसरे दलों से अच्छे संबंध रखने की बात भी उन्होंने दोहराई। जब उनसे राष्ट्रपति चुनाव के दौरान ममता के साथ संबंधों में आए तनाव पर पूछा गया तो उन्होंने साफ किया कि ममता से कभी कटुता नहीं रही।
मुलायम ने देश के सबसे बड़ी समस्या महंगाई के लिए केन्द्र सरकार की नीतियों को जिम्मेदार ठहराया। उन्होंने कहा कि जब गोदामों में अनाज भरा पड़ा है तो फिर दाम क्यों बढ़ रहे हैं? किसानों की हालत बेहद खराब है। आखिर में उन्होंने दोहराया कि हम अपने घोषणापत्र के सभी वादों को पूरा करेंगे।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Click to Expand & Play
Sakshi, before she became Mrs Dhoni
Top 10 Cannes red carpet favourites - Women