आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

मुंबई से अगवा बच्ची हरिद्वार में मिली, आरोपी गिरफ्तार

 
email
email
मुंबई से अगवा बच्ची हरिद्वार में मिली, आरोपी गिरफ्तार

PLAYClick to Expand & Play

हरिद्वार / मुंबई: मुंबई के सीएसटी स्टेशन से तीन साल की बच्ची को अगवा किए जाने के सीसीटीवी फुटेज टीवी चैनलों पर दिखाए जाने के दो दिन बाद हरिद्वार पुलिस ने दावा किया कि उसने आरोपी राजू को गिरफ्तार कर बच्ची को बरामद कर लिया है।

आरोपी राजू ने पुलिस को पूछताछ में बताया कि उसने भीख मंगवाने के लिए बच्ची का अपहरण किया था। यह बच्ची 10 दिन से हरिद्वार में थी। हरिद्वार बस अड्डे पर पुलिस ने राजू को देखा। पुलिसवालों ने टीवी पर सीसीटीवी फुटेज देखी थी, जिसके बाद उन्हें राजू की चाल देखकर कुछ शक हुआ। बच्चे की बरामदगी के बाद हरिद्वार के एसपी ने बताया कि किस तरह दो कांस्टेबलों ने बच्ची को मीडिया की दिखाई गई खबर के आधार पर बरामद किया और आरोपी से पूछताछ कर इसकी शिनाख्त की।

मुंबई रेलवे पुलिस के कमिश्नर ने कहा है कि रेलवे पुलिस की एक टीम हरिद्वार भेजी जा रही है।

यह वारदात 10 जून की है। आरोपी ने इस घटना को प्लेटफार्म नंबर 15 पर अंजाम दिया। यह चोर प्लेटफॉर्म नंबर 14 पर उतरा था और बच्ची को लेने के बाद प्लेटफॉर्म नंबर 15 सीएसटीएम−नागपुर स्पेशल से भाग भी गया। सीसीटीवी में साफ दिखा कि चोर लंगड़ाते हुए आता है। गहरी नींद मे सोई बच्ची के बाजू में बैठता है और 40 सेकेंड के अंदर बच्ची को चुरा कर भाग खड़ा होता है।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement