आप यहां हैं : होम » देश से »

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Go Social with Facebook Close

Our Social Reader lets you keep track of your favorite NDTV content (text, photos & videos) on your Facebook Timeline, and discover new content with friends. Read FAQs

NDTV

Facebook

Enable Social Reading
No, Thanks

विवादों में रहे मुंबई के एसीपी वसंत ढोबले का तबादला

 
email
email
विवादों में रहे मुंबई के एसीपी वसंत ढोबले का तबादला
मुंबई: मुंबई के पबों और रेस्तराओं के खिलाफ कार्रवाई करने के चलते सुखिर्यों में छाए रहे सहायक पुलिस आयुक्त वसंत ढोबले का मुंबई पुलिस की सामाजिक सेवा शाखा से तबादला कर दिया गया है।

ढोबले अब शहर के पश्चिमी उपनगर में वकोला मंडल के एसीपी की जिम्मेदारी संभालेंगे। महाराष्ट्र सरकार के गृह विभाग ने शनिवार रात इस संबंध में आदेश जारी किया।

मुंबई में रात को समय से अधिक खुलने वाले पब और रेस्तरांओं पर अपने अंदाज में कार्रवाई के लिए खबरों में छाए रहे एसीपी को अपने साथ हॉकी स्टिक लेकर चलने के लिए भी जाना जाता है। उनके इस तरीके पर लोगों की मिलीजुली प्रतिक्रिया थी।

हाल ही में मुख्यमंत्री पृथ्वीराज चव्हाण ने पर्यटन से जुड़े एक कार्यक्रम में कहा था कि शहर की रातों की जिंदादिली वापस लाई जाएगी। पुलिस आयुक्त सत्यपाल सिंह ने पद संभालने के बाद ढोबले को सीधे आयुक्त को रिपोर्ट करने की बजाय अपराध शाखा से संपर्क में रहने को कहा था।

Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...


Advertisement