परिवार ही मेरा सांता क्लॉज है : सोनम कपूर
सोनम ने बताया, मेरे लिए मेरा परिवार और मेरे दोस्त ही सांता क्लॉज हैं। उन्होंने मेरे लिए काफी कुछ किया है और हमेशा करते हैं। मेरे पास समय बिल्कुल नहीं होता और वह सब इस बात को समझते हैं। वे मेरे समय के अनुसार अपना काम तय करते हैं। एक तरह से वही मेरे सपोर्ट सिस्टम हैं।
सोनम के पिता अभिनेता अनिल कपूर का जन्मदिन 24 दिसम्बर होने की वजह से सोनम के लिए त्योहार का दोगुना महत्व है। वह कहती हैं मुझे बचपन से ही सांता क्लॉज का आकर्षण रहा है।
हालांकि सोनम इस साल क्रिसमस घर पर नहीं मना पाएंगी। वह क्रिसमस पर बनारस में फिल्म की शूटिंग में व्यस्त रहेंगी।
अगले साल सोनम की दो फिल्में 'भाग मिल्खा भाग' और 'रांझना' रिलीज होने वाली हैं।
Hindi News से जुड़े अन्य अपडेट लगातार हासिल करने के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, ट्विटर पर फॉलो करे...

Dazzling beauties Deepika, Preity, Veena
Sakshi, before she became Mrs Dhoni